Posts

पाइट PIET की यूनिवर्सिटी टॉपर वर्षा तो कूकिंग में भी क्‍वीन, इनको स्‍नेपचैट पसंद है, तीन मिनट में इनके बारे में जानिये

Image
पानीपत - इनका नाम है वर्षा। बीबीए में पढ़ रही हैं। कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी में टॉप कर गई हैं। यानी, यूनिवर्सिटी में जितने भी कॉलेज आते हैं, उनमें सबसे अव्‍वल रही हैं वर्षा। खैर यह तो रही एग्‍जाम की सूचना। अब आपको वर्षा के बारे में बताते हैं। पानीपत के Panipat Institute of Engineering and Technology (PIET) में पढ़ रहीं वर्षा जितना पढ़ने-लिखने में होशियार है, कीचन की भी क्‍वीन हैं। परिवार जब जींद से पानीपत शिफ्ट  हुआ, तभी से ठान लिया था कि पानीपत के पाइट में पढ़ेंगी। बीबीए के बाद एमबीए करने का इरादा है।   तो, वर्षा कैसा लग रहा है टॉपर बनकर।  इस औपचारिक सवाल पर मुस्‍कुराते हुए वर्षा कहती हैं, अभी तो शुरुआत है। एमबीए करूंगी। मार्केटिंग में सफलता की वर्षा का इंतजार है।  यूनिवर्सिटी में टॉप कैसे किया यह कोई मुश्किल काम नहीं है। आप अपना काम ईमानदारी से करें। कॉलेज में क्‍लास बंक न करें। टीचर की बात को ध्‍यान से सुनो। घर आकर रिवाइज कर लो। हां, एग्‍जाम के टाइम जल्‍दी उठ जाओ। जैसे मैं उठती हूं। सुबह पांच बजे। पेपर अच्‍छे जाएंगे ही। परिणाम भी अच्‍छा आएगा। आधे मिनट में वर्ष...

हरियाणा की बेटियों ने एक बार फि‍र की प्रोग्रामिंग, तैयार हो रहीं भविष्‍य की कल्‍पना चावला, ISRO लॉन्‍च करेगा मिनी सैटेलाइट, पढि़ए पूरी कहानी

Image
स्‍पेस किड्स इंडिया Space Kids India का आजादी सैट 2.0 मिशन, हरियाणा में पानीपत इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्‍नॉलोजी PIET को ट्रेनिंग के लिए चुना खेल हो या शिक्षा। या फि‍र अंतरिक्ष विज्ञान। हरियाणा के बिना सभी क्षेत्र अधूरे हैं। हरियाणा की बेटियों ने मिनी सैटेलाइट के लिए प्रोग्रामिंग की है। यही सैटेलाइट अब इसरो लॉन्‍च करेगा। स्‍पेस किड्स इंडिया का आजादी सैट 2.0 मिशन शुरू हो चुका है। पिछले वर्ष पहला मिनी सैटेलाइट लॉन्‍च किया गया था। तब भी हरियाणा की बेटियों ने प्रोग्रामिंग की थी। हरियाणा में बेटियों को ट्रेनिंग देने के लिए नोडल सेंटर बनाया गया पानीपत में। पानीपत इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्‍नॉलोजी में हरियाणा के 12 स्‍कूलों की छात्राओं को इसरो ने ऑनलाइन ट्रेनिंग दी। यहां सुबह से दोपहर तक बेटियों ने एक चिप में सॉफ्टवेयर डाउनलोड किया। आपको इन बेटियों से भी मिलवाते हैं। या यूं कि भविष्‍य की कल्‍पना चावला बेटियों से।  आपको याद होगा मिशन मंगल। मूवी देखी होगी शायद। मिशन मंगल में पर्दे के पीछे की महत्‍वपूर्ण भूमिका बेटियों ने ही निभाई थी। डिजाइनिंग से लेकर कैमरा सेटिंग तक बेटिय...

आप कंपनी बनाने की सोचिये, BIZ LAB करेगी मदद, देश के इस बड़े इंस्‍टीटयूट में यह अनोखी शुरुआत हो चुकी है, एजुकेशन 4.0 का नया पड़ाव

Image
देश के टॉप 25 इंस्‍टीटयूट में शामिल PIET में बड़ी पहल, छात्र-छात्राएं अपनी निर्णायक क्षमता बढ़ा सकेंगे, आत्‍मविश्‍वास बढ़ेगा  पानीपत - सुधीर चाहता था कि अपनी कंपनी शुरू करे। लेकिन उसे एक डर सताता था कि कंपनी नुकसान में जा सकती है। प्रोडक्‍शन कॉस्‍ट को कम कैसे किया जाए। मैनेजर काम कैसे करेंगे। इन समस्‍याओं के समाधान के लिए कोई रास्‍ता नहीं था। कोई विकल्‍प नहीं था। लेकिन अब सुधीर बिना निवेश किए कंपनी बना सकता है। ये कंपनी तो वर्चुअली होगी लेकिन डाटाबेस व अनुभवों पर आधारित जो परिणाम आएंगे, उससे ये आकलन तो ही जाएगा कि अगर इसी तरह की रियल में कंपनी बनाई जाए तो वो कितनी फायदेमंद हो सकती है। सुधीर ही नहीं, जॉब करने वाले भी तकनीक की मदद से कंपनी और खुद की ग्रोथ के लिए निर्णायक फैसले ले सकते हैं। आपको इस तकनीक के बारे में बताते हैं।  हरियाणा के पानीपत में जीटी रोड पर Panipat Institute of Engineering & Technology (PIET) ने All India Management Assosiation (AIMA) के साथ मिलकर बिज लैब BIZ LAB की स्‍थापना की है। शुरुआत में एमबीए MBA के Students इस लैब में बिजनेस के मंत्र सीख सकेंगे। आप...