पाइट PIET की यूनिवर्सिटी टॉपर वर्षा तो कूकिंग में भी क्‍वीन, इनको स्‍नेपचैट पसंद है, तीन मिनट में इनके बारे में जानिये



पानीपत - इनका नाम है वर्षा। बीबीए में पढ़ रही हैं। कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी में टॉप कर गई हैं। यानी, यूनिवर्सिटी में जितने भी कॉलेज आते हैं, उनमें सबसे अव्‍वल रही हैं वर्षा। खैर यह तो रही एग्‍जाम की सूचना। अब आपको वर्षा के बारे में बताते हैं। पानीपत के Panipat Institute of Engineering and Technology (PIET) में पढ़ रहीं वर्षा जितना पढ़ने-लिखने में होशियार है, कीचन की भी क्‍वीन हैं। परिवार जब जींद से पानीपत शिफ्ट  हुआ, तभी से ठान लिया था कि पानीपत के पाइट में पढ़ेंगी। बीबीए के बाद एमबीए करने का इरादा है।  



तो, वर्षा कैसा लग रहा है टॉपर बनकर। 

इस औपचारिक सवाल पर मुस्‍कुराते हुए वर्षा कहती हैं, अभी तो शुरुआत है। एमबीए करूंगी। मार्केटिंग में सफलता की वर्षा का इंतजार है। 



यूनिवर्सिटी में टॉप कैसे किया

यह कोई मुश्किल काम नहीं है। आप अपना काम ईमानदारी से करें। कॉलेज में क्‍लास बंक न करें। टीचर की बात को ध्‍यान से सुनो। घर आकर रिवाइज कर लो। हां, एग्‍जाम के टाइम जल्‍दी उठ जाओ। जैसे मैं उठती हूं। सुबह पांच बजे। पेपर अच्‍छे जाएंगे ही। परिणाम भी अच्‍छा आएगा। आधे मिनट में वर्षा ने मुश्किल से सवाल का आसानी से जवाब दे दिया। 



वर्षा, क्‍या आप फेसबुक पर भी हो। 

जी नहीं। मुझे फेसबुक Facebook और इंस्‍टाग्राम Instagram पसंद नहीं। वाट्सएप पर हूं। वो भी फ्रेंडस से कुछ बात करने के लिए। पढ़ाई के बारे में बात करने के लिए। पर स्‍नैपचेट Snapchat पसंद है। जब कुछ बोर होती हूं तो वहां टाइम पास कर लेती हूं। 



आप बता रही थीं कि आपको कूकिंग भी पसंद है। पढ़ाई के साथ कूकिंग का टाइम कैसे मिल जाता है। 

बहुत सिंपल है। मुझे सैंडविच की वैरायटी बनाना पसंद है। घरवालों को बहुत पसंद आते हैं। कीचन का सारा काम कर लेती हूं। मम्‍मी का हाथ बंटाना अच्‍छा लगता है। 



पाइट के टीचर्स के बारे में कुछ बताइये

PIET में एडमिशन लेना, यहां पढ़ना अपने आप में एक सपना पूरा होने जैसा है। फ्रेशर पार्टी हो या फि‍र मैस्‍ट्रोज, अलग ही माहौल मिलता है। टीचर हमेशा मदद करते हैं। किसी एक टीचर का नाम लूं तो ठीक नहीं रहेगा। सभी खूब पढ़ाते हैं। गलती होने पर सजा भी देते हैं। 



12वीं में भी टाप किया था

वर्षा ने 12वीं में 94 प्रतिशत अंक लेकर टॉप किया था। पानीपत के सेक्‍टर 25 में रहता है इनका परिवार। पिता सतीश गर्ग कंस्‍ट्रक्‍शन के बिजनेस में हैं। मां अनीता गृहिणी हैं। दो बड़ी बहन और दो छोटे भाई हैं। पांच भाई बहनों में दूसरे नंबर की वर्षा का कहना है कि बड़ी बहन मोनिका की तरह दिल्‍ली में जॉब करेगी। मोनिका ने बीटेक किया है। 



एंकरिंग का शौक

वर्षा को एंकरिंग करने का शौक है। स्‍कूल में स्‍टेज संभालती थीं। वर्षा कहती हैं, स्‍टूडेंट को किसी न किसी एक्टिविटी में जरूर भाग लेना चाहिए। मूड फ्रेश रहता है। आपको हमेशा नया करने का मन करता है। 



पाइट के छह छात्र-छात्राओं ने टॉप 20 में हासिल की रैंकिंग 

वर्षा के साथ पांच और छात्र-छात्राओं ने यूनिवर्सिटी की टॉप 20 में जगह बनाई है। नैंसी ने दसवां, अमन जिंदल ने 14वां, बादल ने 17वां और अर्पण ने 18वां स्‍थान हासिल किया। बीबीए चौथे सेमेस्‍टर में रिया ने यूनिवर्सिटी में 14वां रैंक प्राप्‍त किया। निदेशक डॉ.शक्ति कुमार ने बताया कि पाइट में बिज लैब स्‍थापित की गई है। इसके माध्‍यम से वर्चुअल कंपनी स्‍थापित कर स्‍वरोजगार के लिए अवसर बनाए जा सकते हैं। विभाग अध्‍यक्ष डॉ.रोहित गर्ग ने भी छात्र-छात्राओं को प्रेरित किया। 









Comments

Popular posts from this blog

आप कंपनी बनाने की सोचिये, BIZ LAB करेगी मदद, देश के इस बड़े इंस्‍टीटयूट में यह अनोखी शुरुआत हो चुकी है, एजुकेशन 4.0 का नया पड़ाव

हरियाणा की बेटियों ने एक बार फि‍र की प्रोग्रामिंग, तैयार हो रहीं भविष्‍य की कल्‍पना चावला, ISRO लॉन्‍च करेगा मिनी सैटेलाइट, पढि़ए पूरी कहानी