हरियाणा की बेटियों ने एक बार फिर की प्रोग्रामिंग, तैयार हो रहीं भविष्य की कल्पना चावला, ISRO लॉन्च करेगा मिनी सैटेलाइट, पढि़ए पूरी कहानी
स्पेस किड्स इंडिया Space Kids India का आजादी सैट 2.0 मिशन, हरियाणा में पानीपत इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नॉलोजी PIET को ट्रेनिंग के लिए चुना खेल हो या शिक्षा। या फिर अंतरिक्ष विज्ञान। हरियाणा के बिना सभी क्षेत्र अधूरे हैं। हरियाणा की बेटियों ने मिनी सैटेलाइट के लिए प्रोग्रामिंग की है। यही सैटेलाइट अब इसरो लॉन्च करेगा। स्पेस किड्स इंडिया का आजादी सैट 2.0 मिशन शुरू हो चुका है। पिछले वर्ष पहला मिनी सैटेलाइट लॉन्च किया गया था। तब भी हरियाणा की बेटियों ने प्रोग्रामिंग की थी। हरियाणा में बेटियों को ट्रेनिंग देने के लिए नोडल सेंटर बनाया गया पानीपत में। पानीपत इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नॉलोजी में हरियाणा के 12 स्कूलों की छात्राओं को इसरो ने ऑनलाइन ट्रेनिंग दी। यहां सुबह से दोपहर तक बेटियों ने एक चिप में सॉफ्टवेयर डाउनलोड किया। आपको इन बेटियों से भी मिलवाते हैं। या यूं कि भविष्य की कल्पना चावला बेटियों से। आपको याद होगा मिशन मंगल। मूवी देखी होगी शायद। मिशन मंगल में पर्दे के पीछे की महत्वपूर्ण भूमिका बेटियों ने ही निभाई थी। डिजाइनिंग से लेकर कैमरा सेटिंग तक बेटिय...