पाइट PIET की यूनिवर्सिटी टॉपर वर्षा तो कूकिंग में भी क्वीन, इनको स्नेपचैट पसंद है, तीन मिनट में इनके बारे में जानिये
पानीपत - इनका नाम है वर्षा। बीबीए में पढ़ रही हैं। कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी में टॉप कर गई हैं। यानी, यूनिवर्सिटी में जितने भी कॉलेज आते हैं, उनमें सबसे अव्वल रही हैं वर्षा। खैर यह तो रही एग्जाम की सूचना। अब आपको वर्षा के बारे में बताते हैं। पानीपत के Panipat Institute of Engineering and Technology (PIET) में पढ़ रहीं वर्षा जितना पढ़ने-लिखने में होशियार है, कीचन की भी क्वीन हैं। परिवार जब जींद से पानीपत शिफ्ट हुआ, तभी से ठान लिया था कि पानीपत के पाइट में पढ़ेंगी। बीबीए के बाद एमबीए करने का इरादा है। तो, वर्षा कैसा लग रहा है टॉपर बनकर। इस औपचारिक सवाल पर मुस्कुराते हुए वर्षा कहती हैं, अभी तो शुरुआत है। एमबीए करूंगी। मार्केटिंग में सफलता की वर्षा का इंतजार है। यूनिवर्सिटी में टॉप कैसे किया यह कोई मुश्किल काम नहीं है। आप अपना काम ईमानदारी से करें। कॉलेज में क्लास बंक न करें। टीचर की बात को ध्यान से सुनो। घर आकर रिवाइज कर लो। हां, एग्जाम के टाइम जल्दी उठ जाओ। जैसे मैं उठती हूं। सुबह पांच बजे। पेपर अच्छे जाएंगे ही। परिणाम भी अच्छा आएगा। आधे मिनट में वर्ष...