आप कंपनी बनाने की सोचिये, BIZ LAB करेगी मदद, देश के इस बड़े इंस्‍टीटयूट में यह अनोखी शुरुआत हो चुकी है, एजुकेशन 4.0 का नया पड़ाव

देश के टॉप 25 इंस्‍टीटयूट में शामिल PIET में बड़ी पहल, छात्र-छात्राएं अपनी निर्णायक क्षमता बढ़ा सकेंगे, आत्‍मविश्‍वास बढ़ेगा 


पानीपत - सुधीर चाहता था कि अपनी कंपनी शुरू करे। लेकिन उसे एक डर सताता था कि कंपनी नुकसान में जा सकती है। प्रोडक्‍शन कॉस्‍ट को कम कैसे किया जाए। मैनेजर काम कैसे करेंगे। इन समस्‍याओं के समाधान के लिए कोई रास्‍ता नहीं था। कोई विकल्‍प नहीं था। लेकिन अब सुधीर बिना निवेश किए कंपनी बना सकता है। ये कंपनी तो वर्चुअली होगी लेकिन डाटाबेस व अनुभवों पर आधारित जो परिणाम आएंगे, उससे ये आकलन तो ही जाएगा कि अगर इसी तरह की रियल में कंपनी बनाई जाए तो वो कितनी फायदेमंद हो सकती है। सुधीर ही नहीं, जॉब करने वाले भी तकनीक की मदद से कंपनी और खुद की ग्रोथ के लिए निर्णायक फैसले ले सकते हैं। आपको इस तकनीक के बारे में बताते हैं। 

हरियाणा के पानीपत में जीटी रोड पर Panipat Institute of Engineering & Technology (PIET) ने All India Management Assosiation (AIMA) के साथ मिलकर बिज लैब BIZ LAB की स्‍थापना की है। शुरुआत में एमबीए MBA के Students इस लैब में बिजनेस के मंत्र सीख सकेंगे। आपको इस लैब में ले चलते हैं। 

मान लीजिए कि आपने कपड़ा उत्‍पादन करने की ठानी है। आपको इस पूरी इंडस्‍ट्री के बारे में बेहद कम जानकारी है। तब आप बिज लैब की मदद से इस इंडस्‍ट्री के बारे में समझ सकेंगे। आप किस तरह का कपड़ा बनाना चाहते हैं। कॉटन, पालिस्‍टर या अन्‍य। ये कपड़ा कहां से मिलेगा। इसकी कॉस्‍ट कितनी आएगी। इसके लिए कितनी जगह चाहिए होगी। लोन कहां से और कैसे मिल सकता है। सीईओ से लेकर मैनेजर के सामने क्‍या चुनौतियां होंगी। जिस जगह पर आप ये बिजनेस शुरू करना चाहते हैं, क्‍या वो जगह इस काम के लिए सही है। यानी, यहां पर काम करने वाले मिल जाएंगे या नहीं। आदि। आदि। इसी तरह किसी अन्‍य बिजनेस का रिव्‍यू करना हो तो वर्चुअली कंपनी बनाकर उस पर काम किया जा सकता है। 

कैंपस विजिट करें 

piet.co.in




देश के टॉप 25 इंस्‍टीटयूट में यह लैब स्‍थापित की गई है, जिसमें हरियाणा का पाइट भी होगा। इस लैब की मदद से मैनेजमेंट की पढ़ाई करने वाले छात्र-छात्राओं को आगे बढ़ने के अपार अवसर मिलेंगे। छात्र-छात्राओं की निर्णायक क्षमता बढ़ सकेगी। 

नीरज कपूर, आइमा के निदेशक 




अगर हमें ये पता चल जाए कि असल में बिजनेस चलाते हुए क्‍या क्‍या कठिनाइयां आ सकती हैं, इनका क्‍या समाधान हो सकता है तो कंपनी शुरू करने में कोई झिझक नहीं होगी। बिज लैब ये सारी सुविधाएं दे रही है। इंडस्‍ट्री को बड़ा फायदा हो सकता है। 

सुरेश तायल, सचिव, पाइट। 




रेवोल्‍यूशन 4.0 का दौर चल रहा है। भारत के प्रतिभाशाली युवाओं के साथ से हम विकसित देशों में शामिल हो सकते हैं। पाइट पहले से ही एजुकेशन 4.0 को साकार करते हुए छात्र-छात्राओं को आत्‍मनिर्भर बनाने के लिए प्रयासरत है। बिज लैब से उनकी और बड़ी मदद होगी। पाइट के स्‍टार्टअप सेंटर को एक नई ऊंचाई मिलेगी। 

राकेश तायल, वाइस चेयरमैन, पाइट। 




छात्रों को नया सीखने के लिए स्‍वर्णिम अवसर मिला है। मेक इन इंडिया के सपने को साकार किया जा सकता है। आसपास के रिजन में किसी अन्‍य इंस्‍टीटयूट में ऐसी लैब नहीं है। 

डॉ.शक्ति कुमार, निदेशक, पाइट 




शुरुआत जरूर एमबीए के छात्र-छात्राओं के लिए हो रही है लेकिन इसे बीबीए के साथ ही अन्‍य कोर्सों के छात्रों को भी जोड़ सकेंगे। इंजीनियरिंग के छात्र भी प्रबंधन के मंत्र सीख सकते हैं। नया आइडिया लेकर आएं, सभी का स्‍वागत है। 

डॉ.अखिलेश मिश्रा, एमबीए विभाग के अध्‍यक्ष 


Comments

Popular posts from this blog

हरियाणा की बेटियों ने एक बार फि‍र की प्रोग्रामिंग, तैयार हो रहीं भविष्‍य की कल्‍पना चावला, ISRO लॉन्‍च करेगा मिनी सैटेलाइट, पढि़ए पूरी कहानी

पाइट PIET की यूनिवर्सिटी टॉपर वर्षा तो कूकिंग में भी क्‍वीन, इनको स्‍नेपचैट पसंद है, तीन मिनट में इनके बारे में जानिये